ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्टार भारोत्तोलक और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर शानदार शुरुआत की है। उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और भारत का पदक खाता खोला।

यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में मीराबाई चानू का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में उनके कुल पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने मीराबाई की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय है। उन्होंने कहा कि लगातार स्वर्ण पदक जीतने और कुल मिलाकर चौथा राष्ट्रमंडल पदक अपने नाम करने वाली मीराबाई चानू हर भारतीय के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *