गिरिडीह का अलकापुरी चौक अब कहलाएगा “तिलकधारी सिंह चौक”, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का सपना हुआ साकार

गिरिडीह (झारखंड): झारखंड के गिरिडीह स्थित प्रमुख अलकापुरी चौक का नाम बदलकर अब आधिकारिक तौर पर ‘तिलकधारी सिंह चौक’ कर दिया गया है। यह नामकरण कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह के सम्मान में किया गया है। तिलकधारी सिंह कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद निर्वाचित होकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इस चौक का नाम पूर्व सांसद के नाम पर रखना राज्य के दिवंगत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का एक बड़ा सपना था। उनके इस संकल्प और परिकल्पना को गिरिडीह नगर निगम ने अब पूरी तरह साकार कर दिया है। इसके साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि इस चौक पर जल्द ही पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह की एक भव्य आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

आयोजित नामकरण कार्यक्रम में गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार तथा दिवंगत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसके अलावा कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *