झारखंड: एसआईआर के तहत 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, आवेदनों के डिजिटाइजेशन में आई तेजी

रांची: राज्य में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति अवधि के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों के डिजिटाइजेशन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसमें तेजी लाई गई है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, वर्तमान में मतदाता पंजीकरण और संशोधन से जुड़े चार प्रमुख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तेजी से निपटाया जा रहा है। इसी क्रम में चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों ने हाल ही में नए मतदाता पंजीकरण से संबंधित फॉर्म-6 के 4,000 से अधिक आवेदनों का डिजिटाइजेशन पूरा किया है। इसके अलावा, प्रविष्टियों में सुधार एवं स्थानांतरण से जुड़े फॉर्म-8 के लगभग 3,000 आवेदनों को भी डिजिटाइज कर लिया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और 19 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का औपचारिक प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *