कॉमनवेल्थ गेम्स: नालंदा के झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

नालंदा (बिहार) : स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का परचम लहराते हुए बिहार के नालंदा जिले के दिव्यांग खिलाड़ी झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले झंडू कुमार की यह उपलब्धि उनके कड़े संघर्ष और अटूट समर्पण का परिणाम है। उनके पिता सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद, झंडू ने अपनी लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश को गौरवान्वित किया है

इस जीत की खबर मिलते ही नालंदा जिले और झंडू के घर में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस पल को पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। झंडू के कोच कुंदन कुमार ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और वे भविष्य में देश के लिए कई और स्वर्ण व रजत पदक जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *