रायगढ़: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘निःशुल्क पौधा वितरण वैन’ को दिखाई हरी झंडी, एक कॉल पर घर पहुंचेंगे पौधे

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में रायगढ़ में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपने निवास कार्यालय से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमंडल रायगढ़ द्वारा संचालित ‘निःशुल्क पौधा वितरण वैन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभिनव योजना के तहत अब रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को पौधारोपण के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नागरिक केवल एक फोन कॉल करके अपने घर पर ही निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकेंगे।

टोल-फ्री नंबर पर कॉल करते ही पहुंचेगी वैन

योजना की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यदि कोई भी नागरिक अपने घर, आंगन, खेत, बगीचे, बाड़ी या तालाब के किनारे पौधे लगाना चाहता है, तो उसे बस वन विभाग के जारी टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करना होगा। इसके बाद वन विभाग की टीम सीधे आवेदक के घर पहुंचकर पौधे उपलब्ध कराएगी। उन्होंने वन विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे हरियाली बढ़ाने और जन-सामान्य को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने वाला एक सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *