प्रधानमंत्री मोदी ने मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को बधाई संदेश दिया है। मोहनलाल को भारतीय फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023, प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोहनलाल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा का अद्भुत उदाहरण हैं। दशकों से उन्होंने न केवल मलयालम सिनेमा बल्कि थिएटर में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका केरल की संस्कृति से गहरा जुड़ाव है और उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कला और नाट्य कौशल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए उनका चयन अत्यंत हर्ष का विषय है और यह सम्मान उनके योगदान को और भी ऊंचाई प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *