पीयूष गोयल का अमेरिका दौरा, ट्रेड डील पर लग सकती है मुहर
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमेरिका के दौरे पर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान वे अमेरिकी समकक्षों के साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (Trade Deal) को अंतिम रूप देने को लेकर विस्तृत बातचीत करेंगे।
गोयल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी टीम से मुलाकात करेगा। दोनों पक्षों के बीच व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा होगी और समझौते को जल्द अमल में लाने की संभावनाओं पर जोर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका ने हाल ही में H1-B वीजा शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया है। इस पृष्ठभूमि में भारत उम्मीद कर रहा है कि वार्ता से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी।


