सुर्खियाँ

तृणमूल कांग्रेस में सियासी घमासान, चुनाव चिह्न और पार्टी फंड पर चुनाव आयोग में बागी गुट का दावा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रहा विवाद अब चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। पार्टी के बागी गुट ने चुनाव चिह्न और पार्टी फंड पर अपना दावा पेश करते हुए गुरुवार को नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के समक्ष अपना पक्ष रखा। निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी…

और पढ़ें

आकाशवाणी ने 90वें स्थापना वर्ष पर ‘स्वर प्रेरणा वीथिका’ का शुभारंभ किया

आकाशवाणी ने अपने 90वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में तथा वर्ष 2027 में भारत में रेडियो प्रसारण के शताब्दी वर्ष के आयोजन की तैयारियों के तहत नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन के रंग भवन सभागार में ‘स्वर प्रेरणा वीथिका’ नामक विशेष फोटो गैलरी का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने किया।…

और पढ़ें

ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, कोलकाता में प्रथम ‘वंदे मातरम्’ शिविर 2026 का हुआ समापन

कोलकाता स्थित ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, बारासात में आयोजित सात दिवसीय ‘वंदे मातरम्’ शिविर 2026 का 30 जून को सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेरा युवा भारत (MY Bharat), पश्चिम बंगाल एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर 24 से 30 जून तक चला। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे…

और पढ़ें

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एक जुलाई से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये 50 पैसे की कटौती की है। नई दरें लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,113 रुपये 50 पैसे से घटकर 2,930 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम…

और पढ़ें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना’ पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित ‘लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति, सुशासन, न्याय और लोककल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आज भी…

और पढ़ें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेय सांद्र विनिर्माण हरित क्षेत्रीय संयंत्र का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश में स्थापित पेय सांद्र विनिर्माण हरित क्षेत्रीय संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने…

और पढ़ें

भलेई महाविद्यालय के विलय के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 9 जुलाई को चक्का जाम और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

जिला चंबा के भलेई स्थित राजकीय महाविद्यालय का राजकीय महाविद्यालय चंबा में विलय किए जाने के निर्णय के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय को पुनः संचालित करने की मांग की है। उन्होंने…

और पढ़ें

बालाघाट में सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का समापन, स्वयंसेवकों से जनसेवा का आह्वान

बालाघाट में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का समापन हो गया। यह कार्यशाला 24 से 30 जून तक डायरेक्टर जनरल होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित की गई। समापन समारोह में प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन और जनसेवा में सक्रिय…

और पढ़ें

आजीविका मिशन की दीदियां बनेंगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की बीसी सखी, गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बीच हुए राष्ट्रीय स्तर के समझौते के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल के तहत आजीविका मिशन की प्रशिक्षित महिलाओं को बैंकिंग संवाददाता सखी (बीसी सखी) के रूप में नियुक्त किया…

और पढ़ें

दिल्ली में कूरियर से आई 15 किलोग्राम विदेशी सोने की खेप जब्त, चार गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में राजस्व खुफिया निदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 15 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 21 करोड़ 40 लाख रुपये बताई गई है। यह खेप थाईलैंड से कूरियर के माध्यम से एक विदेशी नागरिक…

और पढ़ें