BRICS कौशल सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत: नई दिल्ली में आज से शुरू होगी दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली : भारत सरकार का कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय 3 और 4 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में ब्रिक्स-TCA ऑपरेशन अलायंस रिसर्च सिम्पोजियम और ज्वाइंट मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग 2026 की मेजबानी कर रहा है। यह दो दिवसीय महत्वपूर्ण सम्मेलन ब्रिक्स (BRICS) सदस्य देशों के बीच कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय “टिकाऊ और डिजिटल रूप से सक्षम TVET: BRICS का नज़रिया” तय किया गया है। कार्यक्रम में वैश्विक स्तर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शोधकर्ता और तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (TVET) क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारक एक मंच पर एकत्र होंगे। बैठक का प्राथमिक उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना और नवाचार आधारित कौशल विकास पहलों को साझा करना है

सिम्पोजियम के दौरान मुख्य रूप से दो प्रमुख विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा: पहला सतत कौशल पहल (Sustainable Skill Initiatives) और दूसरा TVET में डिजिटल परिवर्तन (Digital Transformation in TVET)। यह सम्मेलन ब्रिक्स देशों के युवाओं के लिए आधुनिक और भविष्य-उन्मुख अवसरों के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *