छत्तीसगढ़: नारायणपुर में मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा एजेंसियों को महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना प्राप्त हुई।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से मारे गए माओवादी का शव और एक हथियार बरामद किया है। क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पूरी सुरक्षा के साथ इलाके को घेर लिया गया है और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान की विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *