भारत दौरे पर एनालेना बेयरबॉक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से करेंगी मुलाकात
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक आज नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
अपने दौरे के दौरान एनालेना बेयरबॉक राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके अलावा वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संचालन और विनियमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगी।
बेयरबॉक दो दिवसीय भारत दौरे पर कल शाम नई दिल्ली पहुंची हैं। उनके इस दौरे को भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मुलाकात में वैश्विक शासन, तकनीकी सहयोग और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समन्वय और बेहतर हो सके।


