बेंगलुरु में आग का कहर : जालोर के कारोबारी परिवार के 4 सदस्यों की मौत
जिले के मोदरान गांव से ताल्लुक रखने वाले कारोबारी मदन सिंह का परिवार बेंगलुरु में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, मदन सिंह लंबे समय से बेंगलुरु में अपना कारोबार कर रहे थे। बीती रात उनके गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई। देखते ही देखते लपटें चार मंजिला इमारत तक फैल गईं।
आग की चपेट में वहां रखा गैस सिलेंडर भी आ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग ने और भी विकराल रूप ले लिया। इस भीषण हादसे में मदन सिंह के परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी।



यह हादसा पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा बन गया है, जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


