बांग्लादेश चुनाव: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और परिवार मतदान से वंचित

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके परिवार के कुछ सदस्य अगले वर्ष होने वाले आम चुनावों में मतदान का अधिकार खो देंगे। सूत्रों के अनुसार, उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) निलंबित कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो लोग देश छोड़कर बाहर हैं, वे तभी वोट दे सकते हैं जब उनका एनआईडी सक्रिय हो।

नियमों के मुताबिक, विदेश से मतदान करने के लिए एनआईडी नंबर के साथ ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। केवल पासपोर्ट के आधार पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिन लोगों का एनआईडी ब्लॉक है, वे पंजीकरण नहीं कर सकते और स्वाभाविक रूप से वोट भी नहीं डाल पाएंगे। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में आम चुनाव अगले वर्ष फरवरी के अंत तक कराए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *