प्रतापगढ़ में बारिश के कारण जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मंडी के पास रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण आज सुबह एक पुराना और जर्जर मकान ढह गया। मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने बताया कि त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है

इस हृदयविदारक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है और घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *