धार: जामला के वीर सपूत अग्निवीर संदीप जमरा के शहीद होने पर शोक, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने जताई संवेदना

मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामला के वीर सपूत और अग्निवीर संदीप जमरा के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सावित्री ठाकुर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर शहीद संदीप जमरा के निवास स्थान पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि शहीद संदीप जमरा का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

स्थानीय लोगों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *