छत्तीसगढ़: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में तीन सुरक्षा जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम कोरोस्कोडा जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता चला। जब उसे निष्क्रिय करने का प्रयास किया गया, तभी जोरदार विस्फोट हो गया।

यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां धमाका इतना तीव्र था कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में तीन जवानों ने मौके पर ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

घायल जवान परमानंद कोमरा को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार के लिए कांकेर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *