बिहार दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव: महाबोधि मंदिर में किए भगवान बुद्ध के दर्शन, गयाजी में किया पितरों का तर्पण

गयाजी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार्मिक प्रवास पर बिहार के पावन तीर्थ स्थल बोधगया और गयाजी पहुंचे। अपने इस आध्यात्मिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बोधगया में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री सनातन धर्म की प्रमुख मोक्षभूमि गयाजी पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान विष्णु के दिव्य चरणचिह्नों का दर्शन-पूजन किया और राज्य व देशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की। इसके साथ ही, उन्होंने मोक्षदायिनी पवित्र फल्गु नदी के तट पर पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के साथ अपने पितरों के निमित्त पिंडदान एवं तर्पण का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *