पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर: अमेरिका ने ईरान पर लगातार नौवें दिन दागे गोले, होर्मुज़ जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान

नई दिल्ली/दुबई: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा लगातार नौवें दिन भी ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर की गई भीषण बमबारी और हमलों के कारण वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण ‘होर्मुज़ जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) क्षेत्र में भारी तनाव पैदा हो गया है।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने दक्षिण-पश्चिम ईरान में स्थित खोरमोज शहर को अपना मुख्य निशाना बनाया। खोरमोज, बुशहर प्रांत की दश्ती काउंटी का प्रशासनिक केंद्र है। यहां इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नौसेना से जुड़े महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने स्थित हैं। अमेरिकी हमलों के कारण खोरमोज शहर के बड़े हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है

इस सैन्य टकराव की आग अब ईरान के पड़ोसी देशों तक भी तेजी से फैल रही है। जॉर्डन, कुवैत और बहरीन ने ईरान की ओर से नए मिसाइल व ड्रोन हमलों की सूचना दी है

  • जॉर्डन की कार्रवाई: जॉर्डन के सरकारी प्रसारक ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनकी वायु रक्षा प्रणालियों (Air Defence Systems) ने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रही ईरान की तीन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, जबकि एक चौथी मिसाइल देश के दक्षिणी इलाके में स्थित एक सुनसान क्षेत्र में जा गिरी।

होर्मुज़ जलडमरूमध्य के जरिए दुनिया के एक-चौथाई तेल का परिवहन होता है, और इस क्षेत्र में जारी जंग ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *