चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं बहाल

मानसून के दौरान रोक दी गई चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सेवाएं अब एक बार फिर से शुरू की जा रही हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सेवाओं को अनुमति प्रदान की है और संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

नागर विमानन मंत्रालय के निर्देशानुसार, DGCA की टीम ने 13 से 16 सितंबर 2025 तक सभी हेलीपैड, विमानों और ऑपरेटर्स की गहन जांच की। सुरक्षा मानकों और तैयारियों को संतोषजनक पाए जाने के बाद ही सेवाओं को बहाल करने की स्वीकृति दी गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले छह महीनों में चारधाम यात्रा के दौरान कई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुई थीं। इन्हीं घटनाओं के चलते सरकार ने एहतियातन सेवाओं पर रोक लगाई थी। अब DGCA और सरकार के बीच हुई समीक्षा बैठक के बाद तय किया गया है कि सभी सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करते हुए उड़ानें दोबारा शुरू होंगी।

DGCA ने यह भी साफ किया है कि सुरक्षा नियमों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संचालन की लगातार निगरानी की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *