अपीलों के त्वरित निपटान के लिए केंद्रीय एजेंसी बनाने की वकालत – CJI गवई

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 10वें केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के अखिल भारतीय सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान CJI बी.आर. गवई ने बताया कि CAT ने अब तक 6 लाख दायर मामलों में से लगभग 4 लाख मामलों का निपटारा कर दिया है। हालांकि, अपीलों की संख्या अधिक होने के कारण लंबित मामलों की संख्या अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

इस समस्या का समाधान करने के लिए CJI गवई ने एक केंद्रीय एजेंसी बनाने का सुझाव दिया, जो यह सुनिश्चित करे कि कौन से मामले अपील योग्य हैं और कौन से नहीं। उन्होंने ट्रिब्यूनल में सेवा शर्तों में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *