SIR को लेकर चुनाव आयोग की आज अहम बैठक

चुनाव आयोग आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रहा है, जिसमें मतदाता सूची से जुड़े SIR (Systematic Voters’ List Revision) के देशभर में लागू किए जाने पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक में इस प्रक्रिया से जुड़ी चुनौतियों, तकनीकी सहयोग और जनजागरूकता अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी शामिल होंगे।

चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके जरिए डुप्लीकेट वोटरों की पहचान, मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए योग्य मतदाताओं को समय पर शामिल करने की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित और तेज किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *