बिश्केक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘विक्ट्री स्क्वायर’ पर अर्पित की पुष्पांजलि, शंघाई सहयोग संगठन बैठक में लेंगे हिस्सा

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए Bishkek पहुंच गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने बिश्केक स्थित ‘विक्ट्री स्क्वायर’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

एससीओ के सदस्य देशों में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, अंतरराष्ट्रीय शांति और सदस्य देशों के बीच रक्षा साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

किर्गिस्तान रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत वैश्विक शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से रखेगा और आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी की जाएंगी।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक ऐसे समय में आयोजित हो रही है जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सदस्य देश क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार करेंगे।

इसके अलावा, दौरे के दौरान राजनाथ सिंह बिश्केक में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *