उत्तराखंड : रुड़की में अवैध सर्प विष केंद्र पर छापा, 86 जहरीले सांप बरामद

हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित खंजरपुर गांव में वन विभाग ने अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र पर छापा मारते हुए 86 जहरीले सांप बरामद किए। जब्त किए गए सर्पों में 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर शामिल हैं। दोनों ही प्रजातियां भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित हैं।

वन विभाग के अनुसार, उक्त केंद्र को दिसंबर 2023 तक संचालन की अनुमति दी गई थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद केंद्र अवैध रूप से चालू रखा गया था। छापेमारी के दौरान सभी सांपों को कब्जे में लेकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रुड़की के प्रभागीय वन अधिकारी विनय राठी ने बताया कि इस मामले में संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरामद सांपों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत आगे की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *