प्रदेशभर में ग्राम रथ अभियान से योजनाओं का प्रचार—प्रसार जारी

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत एलईडी युक्त मोबाइल वैन और स्थानीय कला जत्थों के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

अभियान के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में विशेष रूप से किसानों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खंडार क्षेत्र की गोठ बिहारी और नायपुर ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसी प्रकार भीलवाड़ा जिले के खजुरी ग्राम पंचायत में भी ग्राम रथ पहुंचा, जहां लोक कलाकारों ने योजनाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को सरल और रोचक तरीके से सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *