भारत तिब्बत संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

राजधानी रांची स्थित लोक भवन में भारत तिब्बत संघ की प्रदेश इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को उठाते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण, प्रमुख शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार तथा द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों को आम श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बताया।

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा।

इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनके सुझावों पर सकारात्मक पहल करेगी, जिससे राज्य में धार्मिक पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं का विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *