बीआईटी मेसरा के शोधार्थी नितीश कुमार को प्रतिष्ठित ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’, चंद्रयान-2 पर शोध के लिए पोलैंड में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रतिष्ठित बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के रिमोट सेंसिंग एवं जियोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग के शोधार्थी नितीश कुमार ने वैश्विक पटल पर संस्थान और देश का नाम रोशन किया है। पोलैंड के क्राको शहर में आयोजित ‘यूआरएसआई जनरल असेंबली एंड साइंटिफिक सिम्पोजियम’ (URSI GASS 2026) के दौरान उन्हें प्रतिष्ठित यंग साइंटिस्ट…


