झारखंड में छात्र आंदोलन हुआ उग्र, JPSC परिणाम रद्द करने की मांग को लेकर कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे

नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य में छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। रांची स्थित स्टेडियम में विद्यार्थियों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा, जहां JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणाम रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर अब कई छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

इस आंदोलन के चलते हेमंत सोरेन सरकार विपक्ष और आक्रोशित छात्रों के सीधे निशाने पर आ गई है। आंदोलनरत छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाते हुए 6 अगस्त से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन ही विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है

दूसरी ओर, परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी (CID) की कार्रवाई भी तेज हो गई है। CID ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इस संबंध में CID थाने में आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *