गाजियाबाद में पूर्णिया स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट कारण होने की आशंका, सभी यात्री सुरक्षित
गाजियाबाद स्टेशन के पास पूर्णिया स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में अचानक आग लग गई। ट्रेन को तुरंत रोका गया और प्रभावित बोगी को बाकी डिब्बों से अलग कर दिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह सामने आई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित आगे रवाना कर दिया गया।


आनंद विहार से पूर्णिया जा रही पूर्णिया स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में गुरुवार को अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही ट्रेन को तत्काल रोका गया और सुरक्षा के मद्देनज़र उस बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से आगे भेज दिया गया है।


