सिक्किम में भीषण भूस्खलन, 4 की मौत, 3 लोग लापता

पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग क्षेत्र के अपर रिम्बी में देर रात हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने SSB जवानों के सहयोग से बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर लकड़ियों से अस्थायी पुल तैयार किया और राहत अभियान चलाया। इस दौरान दो घायल महिलाओं को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

गंगटोक के एसपी गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है और लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *