रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू: गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा मौका, 23 अक्टूबर तक होगा आयोजन

हरिद्वार/देहरादून: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (BEG & Centre) में 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के मुताबिक, इस भर्ती रैली में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जिन्होंने इस वर्ष 1 जून से 12 जून के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।

किन पदों और जिलों के लिए होगी भर्ती:

  • गढ़वाल के 7 जिले: चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के पात्र अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणियों के तहत भर्ती की जाएगी।
  • क्लर्क और एसकेटी: अग्निवीर क्लर्क तथा स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) पदों के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निर्धारित जिलों के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थी इस रैली में हिस्सा लेंगे।

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि गढ़वाल क्षेत्र के जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के अभ्यर्थियों के लिए जिलेवार मुख्य भर्ती प्रक्रिया 13 अक्टूबर से विधिवत शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *