बिहार: PT परीक्षा में 100 रूपये लगेंगे शुल्क, नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए लिखा- अब से राज्य के युवाओं को सभी आयोगों के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिखा- अब प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क देना होगा। वहीं प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा। राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की इस पहल से युवा और अधिक प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

फोटो- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्ट

सोर्स- एक्स (Nitish Kumar)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *