बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया भव्य रोड शो

पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए (NDA) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में बांकीपुर में एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

इस भव्य रोड शो में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

“बांकीपुर मेरा घर, विपक्ष के लिए इसे भेदना आसान नहीं”: नितिन नवीन

रोड शो के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता कभी भी अहंकार का साथ नहीं देती, बल्कि हमेशा अपनेपन और विकास के साथ खड़ी रहती है।

भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि बांकीपुर उनका अपना घर है और यहाँ के हर परिवार के साथ उनका पुराना और आत्मीय रिश्ता है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के लिए इस किले को भेद पाना नामुमकिन है। नितिन नवीन ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की प्रचंड जीत का पूरा भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *