प्रधानमंत्री मोदी ने CJI गवई से की बातचीत, सुप्रीम कोर्ट हमले को बताया शर्मनाक घटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई से बातचीत की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में न्यायमूर्ति गवई पर हुआ हमला पूरे देश के लिए चिंता और आक्रोश का विषय है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे निंदनीय कृत्यों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति गवई ने इस कठिन परिस्थिति में जिस संयम और धैर्य का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। यह उनके न्याय के सिद्धांतों और संविधान की भावना के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
फोटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट
स्रोत: एक्स (Narendra Modi)


