छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर रायपुर में भव्य फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं, स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से राज्य की समकालीन उपलब्धियों और घटनाओं का स्लाइड शो भी आगंतुकों का विशेष आकर्षण बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन इस प्रदर्शनी को देखने पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रायपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों और छात्रावासों के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से जुड़े सवालों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर बड़े उत्साह से दिए।

इस आयोजन से न केवल बच्चों के ज्ञान में वृद्धि हो रही है, बल्कि उनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और राज्य गौरव के प्रति गहरी समझ और गर्व की भावना भी विकसित हो रही है। प्रदर्शनी और क्विज जैसे कार्यक्रम रजत जयंती वर्ष के उत्सव को और भी अर्थपूर्ण बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *