कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जहानाबाद में बीजेपी का प्रदर्शन, फूंका पुतला

जहानाबाद (बिहार): कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी के जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा संबंधित सांसद का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़े ऐसे मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस गंभीर विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ने और पार्टी की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि छात्राओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच में आरोपों की सत्यता साबित होने पर संबंधित सांसद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस आलाकमान की जवाबदेही तय करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि आरोपी सांसद पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *