सहरसा : मिठाई शिविर प्रभारी निपेन्द्र मंडल 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मधेपुरा के मिठाई शिविर प्रभारी निपेन्द्र मंडल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सहरसा में निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

संजय कुमार, उपाधीक्षक, निगरानी विभाग, पटना

वकील यादव, शिकायतकर्ता

मधेपुरा जिले के मिठाई शिविर प्रभारी निपेन्द्र मंडल को निगरानी विभाग ने मंगलवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सहरसा परिसदन से रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, चोरी के एक मामले (केस संख्या 890/25) से शिकायतकर्ता वकील यादव के बेटे का नाम हटाने के लिए आरोपी द्वारा दो लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में सौदा 25 हजार रुपये पर तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग, पटना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और निपेन्द्र मंडल को रिश्वत की राशि लेते ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए सहरसा परिसदन लाया गया।

निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद धावादल का गठन किया गया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शिकायतकर्ता वकील यादव ने बताया कि उनके बेटे का नाम गलत तरीके से चोरी के मामले में जोड़ा गया था, जिसके चलते उन्होंने न्याय पाने के लिए निगरानी विभाग से संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *