श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने सरकारी आवास छोड़ा

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने राजधानी कोलंबो के 7 नंबर क्षेत्र में बने अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। यह कदम संसद द्वारा पारित राष्ट्रपति अधिकार (निरसन) अधिनियम के लागू होने के बाद उठाया गया। इस कानून के तहत अब पूर्व राष्ट्रपतियों और उनके जीवनसाथियों को न तो सरकारी आवास मिलेगा और न ही भत्ता या अन्य सुविधाएँ।

बुधवार को श्रीलंका की संसद ने इस विधेयक को 151 मतों के भारी बहुमत से पारित किया था। राजपक्षे और उनकी पत्नी के आवास छोड़ते समय बड़ी संख्या में लोग बाहर मौजूद थे। इस दौरान कई राजनेता और राजनयिक भी उनसे मुलाकात करने पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *