रामगढ़ के नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के दशकर्म की तैयारियां तेज, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संस्कार भोज शुरू

रामगढ़ (झारखंड): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में उनकी दिवंगत मां रूपी सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस महत्वपूर्ण धार्मिक व पारिवारिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों, स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म से जुड़ी व्यवस्थाओं का खुद जायजा लिया। उन्होंने संथाली और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए आज चूल्हे की विधिवत पूजा-अर्चना की और अग्नि प्रज्वलित कर संस्कार भोज के लिए भोजन निर्माण का कार्य आरंभ कराया। आयोजन स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *