भारत ने रचा इतिहास, समुद्र की गहराइयों में लहराया तिरंगा

अंडमान-निकोबार के राधानगर बीच पर भारत ने एक अनोखा इतिहास रचते हुए समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

इस साहसिक अभियान को 223 गोताखोरों की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। टीम में स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस, नौसेना और वन विभाग के जवान भी शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपराज्यपाल एडमिरल डी. के. जोशी ने किया और कई वरिष्ठ अधिकारी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

सभी निर्धारित मानकों की जांच के बाद गोताखोर तिरंगे के साथ समुद्र में उतरे। कुछ ही देर में समुद्र की गहराइयों में विशाल तिरंगा लहराता नजर आया, जिसने उपस्थित लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल बना दिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस उपलब्धि के बाद अब 3 मई को पानी के भीतर सबसे ऊंची मानव संरचना बनाकर एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह सफलता भारत के साहस, एकता और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *