भक्ति का महासंगम: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू

पुरी, 16 जुलाई: ओडिशा के पवित्र धाम पुरी में आज से आस्था, श्रद्धा और अटूट विश्वास का प्रतीक, विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा अपने-अपने विशाल रथों पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए निकल पड़े हैं

इस दिव्य यात्रा के दौरान तीनों भाई-बहन मुख्य मंदिर (श्री मंदिर) से प्रस्थान कर श्री गुंडिचा मंदिर की ओर जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ के मामा का निवास स्थान माना जाता है। लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस पावन यात्रा में भगवान का रथ खींचने और उनकी एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त पुरी पहुंचे हैं। पूरा वातावरण ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा है।

नौ दिनों का प्रवास और ‘बहुदा यात्रा’

भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ नौ दिनों तक गुंडिचा मंदिर में विश्राम करेंगे। इस दौरान वहां विशेष पूजा-अर्चना और भोग का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों का यह प्रवास पूरा होने के बाद, भगवान पुनः इन्हीं रथों पर सवार होकर अपने मुख्य मंदिर (श्री मंदिर) की ओर लौटेंगे। भगवान की इस वापसी यात्रा को ‘बहुदा यात्रा’ या वापसी रथ यात्रा कहा जाता है

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस भव्य महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ और जनसैलाब को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रथ यात्रा के सुचारू, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के साथ-साथ पूरी यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि भक्त बिना किसी असुविधा के भगवान के दर्शन कर सकें और रथ खींचने का पुण्य लाभ उठा सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *