दिल्ली मेट्रो: विरोध प्रदर्शन के चलते 45 प्रमुख स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट शाम 6 बजे तक बंद, इंटरचेंज सुविधा रहेगी चालू

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) नेटवर्क के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार (एंट्री-एग्जिट) शाम 6:00 बजे तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था और एहतियात के तौर पर यह कड़ा कदम उठाया गया है, जिसके कारण दैनिक यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ और दिल्ली गेट जैसे अति-संवेदनशील एवं केंद्रीय क्षेत्रों के कई स्टेशन शुक्रवार रात 9:00 बजे से ही बंद कर दिए गए थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा सुचारू रूप से चालू रखी गई है, जिससे वे लाइन बदल सकेंगे।

बंद रहने वाले 45 मेट्रो स्टेशनों की सूची: जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रोहिणी सेक्टर 21।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *