दिल्ली: कई स्कूलों में बम धमकी, छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला
राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को आज बम धमकी कॉल मिली। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों और स्कूल कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्कूल परिसर की पूरी तरह जांच की जा रही है।
धमकी कॉल दिल्ली के उन स्कूलों में मिली जिनमें DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।
पिछले साल अगस्त में भी दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को इसी प्रकार की बम धमकी कॉल मिली थीं, जिनकी जांच में पुलिस को किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


