जनगणना 2027: कई राज्यों में घर-घर गणना शुरू

देश में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मकान सूचीकरण और घर-घर गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अभियान 30 मई 2026 तक जारी रहेगा।

यह प्रक्रिया स्वगणना की 15 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद शुरू की गई है, जिसमें प्रशिक्षित गणनाकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से संबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

इसी बीच, स्वगणना की ऑनलाइन सुविधा दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड में भी शुरू हो चुकी है, जो 15 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक इन क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर डेटा संग्रह किया जाएगा।

वहीं बिहार में स्वगणना की अवधि समाप्त होने के बाद आज से घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य शुरू कर दिया गया है, जो 31 मई तक चलेगा।

सरकार का उद्देश्य इस प्रक्रिया के माध्यम से देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का सटीक आकलन करना है, ताकि भविष्य की नीतियों और योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *