फरीदाबाद में तेज रफ्तार का कहर: हिट एंड रन में Meta अधिकारी के पिता की मौत, CCTV फुटेज के आधार पर कार जब्त और चालक गिरफ्तार
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मेटा (Meta/Facebook) में कार्यरत एक उच्चाधिकारी के पिता की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। यह सड़क दुर्घटना 27 अगस्त की रात अनखीर गोल चक्कर के पास घटित हुई थी, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) और डैशकैम में कैद हो गई।…


