‘मिसाइल मैन’ डॉ. कलाम की जयंती पर DRDO ने किया नमन, रक्षा तकनीक और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को किया याद
नई दिल्ली: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष मौके पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…


