सीहोर: राष्ट्रीय युवा पुरस्कार हेतु आवेदन 30 सितंबर तक
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने वर्ष 2024 के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (NYA) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही युवाओं में समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, अच्छे नागरिक बनने के लिए उनकी क्षमताओं को निखारना और सामाजिक सरोकारों में योगदान देने वाले स्वैच्छिक संगठनों के कार्यों को मान्यता प्रदान करना भी इसका लक्ष्य है।
पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए आवेदक https://awards.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी एवं पात्रता मानदंड इसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।


