PNB बैंक फ्रॉड: UAE से भारत लाया गया वांछित आरोपी संदीप मिस्त्री, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: बहुचर्चित नीरव मोदी पीएनबी बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। CBI ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के साथ बेहतर तालमेल बनाकर इस घोटाले में वांछित आरोपी संदीप मिस्त्री को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पित/डिपोर्ट कराकर लाने में कामयाबी हासिल की है।

CBI के अनुसार, संदीप मिस्त्री पर फर्जी अंतरराष्ट्रीय व्यापार लेन-देन (International Trade Transactions) के जरिए बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। जांच एजेंसी के अनुरोध पर उसके खिलाफ जुलाई 2026 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

रेड नोटिस के आधार पर यूएई के अधिकारियों ने संदीप मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे भारत के हवाले कर दिया गया। मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचते ही CBI ने उसे तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *