मुरैना के डायल-112 हीरोज: सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को समय पर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में डायल-112 के जवानों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों की जान बचाई है। मामला थाना देवगढ़ क्षेत्र का है, जहां मोटरसाइकिल से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही (FRV) वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ के आरक्षक नरेंद्र मौर्य और पायलट आनंद सिकरवार ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन में रखा और तत्काल जिला अस्पताल, मुरैना पहुंचाया। जवानों की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से घायलों को समय पर डॉक्टरी इलाज मिल सका

‘डायल-112 हीरोज’ श्रृंखला के तहत यह घटना साबित करती है कि मध्य प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा किसी भी विपत्ति के समय नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *